फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रिकॉर्ड 339 संक्रमित, पहली बार आंकड़ा 300 पार

विज्ञापन
सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराती महिला।
विज्ञापन
एक दिन में रिकॉर्ड 339 संक्रमित, पहली बार आंकड़ा 300 पार
विज्ञापन

नोएडा। जनपद में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बुधवार को अब तक एक दिन में रिकॉर्ड 339 केस दर्ज किए गए। जिले में कोरोना का पहला केस 8 मार्च को आया था। इसके बाद से यह पहली बार है, जब जिले में कोरोना का आंकड़ा 300 पार कर गया है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 18679 पहुंच गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे के मुताबिक, जिले में 4 नवंबर को सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। कुछ मरीजों को होम आइसोलेशन और कुछ को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, 177 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक जिले में 17168 मरीजों ने कोरोना को हराया है। जिले में अब तक 68 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं, 1443 सक्रिय मामले हैं।
10 सितंबर को मिले थे उच्चतम 251 केस
सितंबर, अक्तूबर में कोरोना के मामले घटते बढ़ते रहे। राज्य सर्विलंस कार्यालय की रिपोर्ट में 10 सितंबर को रिकॉर्ड 251 मामले दर्ज किए गए थे। इससे विभाग में खलबली मच गई थी। हालांकि, अफसरों ने बढ़े मामलों में उछाल के पीछे कुछ पुरानी जांच सामने आने की बात कही थी। इसके अलावा 6 अक्तूबर को 247 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 5 महीने में 5000, फिर एक महीने में हो गए
जनपद में कोरोना का संक्रमण की तेजी की पोल आंकड़े ही खोल रहे हैं। 8 मार्च को पहला केस सामने आने के बाद 30 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। इतने मामले मिलने में करीब 5 महीने लग थे। वहीं, 10,000 तक पहुंचने में एक महीने 12 दिन का वक्त लगा। इसके बाद एक महीने में ही संक्रमितों का आंकड़ा 15000 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें