बहजोई(संभल)। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर काउंसिलिंग कर 10 परिवार मिलाए गए। वहीं, आपसी समझौता न होने पर आठ मामलों में एफआईआर की संस्तुति की गई। काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को केंद्र पर काउंसलरों ने कुल 128 मामलों को 26 का निस्तारण किया। वहीं, विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन होने व आवेदकों की ओर से बल न देने पर आठ मामलों को बंद किया गया।
विज्ञापन
इस बीच काउंसलर अखिलेश अग्रवाल समेत पूनम अरोरा, श्वेता गुप्ता, बबीता शर्मा, सीमा आर्य व कंचन माहेश्वरी तथा कांस्टेबल शहजाद मलिक, रश्मि गहलोत व ज्योति आदि रहे। संवाद