फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ आरसी जारी करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ आरसी जारी करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करेगा। कुछ का ठेका भी निरस्त होगा। विज्ञापन एजेंसियों पर प्राधिकरण के बकाये और कार्य में लापरवाही बरतने पर सीईओ रितु माहेश्वरी ने कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने सोमवार को विज्ञापन विभाग की समीक्षा बैठक की।
सीईओ ने कहा कि जिन एजेंसियों पर प्राधिकरण का बकाया है, उनको अंतिम नोटिस दिया जाए। इसके बाद भी वह बकाया नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ आरसी जारी की जाए। इसके अलावा ठेका निरस्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंसियों ने फुटओवर ब्रिज का निर्माण कर दिया है। उनकी ओर से बकाये के संबंध में कुछ छूट की मांग की गई है। ऐसी हालत में एनएमआरसी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एफओबी पॉलिसी का परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद एसीईओ की अध्यक्षता में समिति गठित कर मामले का समाधान कराया जाएगा। कुछ एफओबी का निर्माण वाह्य विज्ञापन एजेंसियों की ओर से कराया जाना है, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं आया है। ऐसे में इसका फिर से परीक्षण होगा। ओएसडी को कहा गया कि एफओबी के निर्माण व क्रियाशीलता के लिए समयसीमा जारी करें। इसके अलावा जो एफओबी क्रियाशील हैं, उनकी एक रिपोर्ट सौंपे। जहां कमी मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब प्रत्येक सोमवार को ओएसडी खुद ही एफओबी के निर्माण व रखरखाव की प्रगति के लिए एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पता चला कि कई फुटओवर ब्रिज का काम अधूरा है। जहां एफओबी बन गए हैं, वहां लिफ्ट नहीं है। सीईओ ने चेतावनी दी कि नवंबर तक सभी फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट का काम पूरा हो जाए। ऐसा नहीं होने पर एजेंसी के खिलाफ जुर्माने और काली सूची में डालने की कार्रवाई होगी। एफओबी पर एक गार्ड की भी तैनाती करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और स्थानों पर बनेंगे पिंक शौचालय
जन सामान्य की ओर से शहर में कई और स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर एक परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद समयसीमा तय कर निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं, एजेंसियों की ओर से शौचालयों के रखरखाव का काम उचित तरीके से नहीं किया जा रहा है। यहां जिन कर्मियों को लगाया गया है, वह देर से आते हैं और समय से पहले ही चले जाते हैं। साफ-सफाई भी नियमित नहीं होती। ऐसे में सीईओ ने आदेश दिया है कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर एजेंसी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें