फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवीजे, एएनएस व ओमैक्स के खिलाफ आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एवीजे, एएनएस व ओमैक्स के खिलाफ आरसी जारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने बुधवार को तीन और बिल्डरों एवीजे, एएनएस व ओमैक्स के खिलाफ 128 करोड़ रुपये की वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी की कर दिया। प्राधिकरण ने बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। प्राधिकरण ने बुधवार को समीक्षा बैठक की और तीन बकायेदारों एवीजे डेवलपर्स, एएनएस अपार्टमेंट और ओमैक्स बिल्डहोम पर भी शिकंजा कस दिया। प्राधिकरण के मुताबिक एवीजे डेवलपर्स पर 63.25 करोड़, एएनएस अपार्टमेंट 124.17 करोड़ व ओमैक्स बिल्डहोम पर 30.77 करोड़ रुपये की देनदारी है। प्राधिकरण इस अभियान में अब तक आठ बिल्डर व डेवलपर्स पर 341.37 करोड़ की आरसी जारी कर चुका है, इनमें सेक्टर बीटा टू स्थित ओमैक्स क्नॉट प्लेस, सेक्टर अल्फा वन स्थित नीति श्री डेवलपर्स, टेकजोन फोर स्थित मैपल रियलकॉन, सेक्टर 1 स्थित जेएमडीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट और डेलीगेंट बिल्डर्स शामिल हैं। इसके अलावा 14 बिल्डरों का पंजीकरण रद्द करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रेरा को पहले ही पत्र भेज दिया है।
ग्रेनो प्राधिकरण का 7000 करोड़ बकाया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कुल करीब 7000 करोड़ रुपये बकाया है। हर श्रेणी के आवंटियों (बिल्डर, औद्योगिक, आवंटी, संस्थागत, व्यावसायिक व आईटी) में सबसे ज्यादा रकम बिल्डरों पर बाकी है। इसके अलावा बाकी सब से भी करोड़ों रुपये मिलने हैं, लेकिन वे जमा नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण का श्रेणी वार आवंटियों पर बकाया
बिल्डर 4000 करोड़
संस्थागत 900 करोड़
आईटी 600 करोड़
उद्योग 200 करोड़
हर श्रेणी के 10 बड़े बकाएदार निशाने पर
प्राधिकरण ने तय किया है कि हर श्रेणी (बिल्डर, औद्योगिक, आवंटी, संस्थागत, व्यावसायिक व आईटी) के 10 बड़े आवंटियों को सबसे पहले आरसी जारी की जाएगी। उनकी सूची जिला प्रशासन के राजस्व विभाग को दे दी जाएगी। वह बकाएदारों से रिकवरी करेगा।
वर्जन
जितने भी बकाएदार हैं, और प्राधिकरण का पैसा नहीं लौटा रहे हैं, उन सभी के खिलाफ शीघ्र ही आरसी जारी की जाएगी।
के के गुप्त, एसीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें