फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी बनेंगे जिले के रवि गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाईलैंड में होने वाले लेवल-3 इंटरनेशनल रेफरी कोर्स के लिए चयन, खेल जगत में खुशी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच रवि गुर्जर का चयन थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंडर-15 और अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान आयोजित लेवल-3 अंतरराष्ट्रीय रेफरी कोर्स के लिए हुआ है। वह 25 जून से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके चयन से जिले और प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है। रवि गुर्जर का चयन भारतीय कुश्ती संघ और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से किया गया है। लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश के किसी कुश्ती प्रशिक्षक को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रेफरी कोर्स में भाग लेने का अवसर मिला है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश की कुश्ती के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य प्रशिक्षकों व रेफरियों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

रवि गुर्जर ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भारतीय कुश्ती संघ और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ को दिया, जो खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों और रेफरियों को भी अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके चयन पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद करणभूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और संयुक्त सचिव चंद्र विजय सिंह सहित कई खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाने से प्रदेश की खेल व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा युवा खेल अधिकारियों को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें