ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विकास खंड दनकौर का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक गोष्ठी उच्च प्राथमिक विद्यालय सादोपुर में आयोजित की गई। इस मौके पर ब्लाक पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ।
निर्वाचन अधिकारी व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलेराम नागर यादव एवं पर्यवेक्षक व जिला कोषाध्यक्ष हेमराज शर्मा की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए रवि भाटी और ब्लॉक मंत्री पद के लिए मनीषा मथुरिया ने पर्चा भरा। किसी अन्य के इस पद पर खड़ा न होने के कारण रवि भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं मनीषा मथुरिया को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. भूपेन्द्र नागर, ब्लॉक संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष जगवीर शर्मा, संगठन मंत्री ममता शर्मा को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी उपस्थित रहे। ब्यूरो