फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। स्थानीय थानांतर्गत एक गांव में तीन दिन पूर्व एक महिला को घर में अकेला देख एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग खड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीन दिन बाद मिली पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उमर मोहम्मद पुत्र मूसा के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते सोमवार को उसके परिजन किसी शादी में गए हुए थे। जब देर शाम तक परिजन वापस नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाला उमर मोहम्मद मौका देखकर जबरन उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह फरार हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला पुलिस की एएसआई सरोज कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें