फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुन्हाना थाने के एक गांव में हुए दुष्कर्म के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को नूंह बस स्टैंड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आकेड़ा चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को पुन्हाना खंड के एक गांव में नसीम ने अपने ही गांव की एक लड़की के साथ अपने दोस्त जुनैद के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुन्हाना थाने में शिकायत दर्ज कराइ गई थी। इस मामले में काफी समय बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिससे इस मामले में संगीता कालिया ने एसआईटी गठित की। इस मामले की जिम्मेदारी आकेड़ा चौकी प्रभारी बलवंत सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक आरोपी को नूंह बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस को कई बार चकमा देकर भाग गए थे। लेकिन शुक्रवार को आरोपी नसीम पुलिस हत्थे चढ़ गया। उन्होंने कहा कि पुलिस दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें