फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 18 वर्ष बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्ष पहले नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए फरीदाबाद में निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। नौकरी छूट जाने के बाद आरोपी आसकरण (40) गांव में ही रहने लगा था। शुक्रवार कोे पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2002 में गांव के रहने वाले व्यक्ति ने नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी फरार हो गया था। दुष्कर्म के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट से बार बार समन आने के बाद भी पेशी पर नहीं जा रहा था। फरार आरोपी गांव से बाहर जगह बदलकर रहता था। इस बीच कुछ दिन फरीदाबाद समेत अन्य स्थानों पर निजी कंपनियों में नौकरी भी की थी। पुराने वांछित को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के तहत आसकरण को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें