फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी में निकाली गई प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी में धर्म रक्षा समिति की ओर से राममय प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी लगातार तीसरे साल निकाली गई। धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक सुबोध ने बताया कि पवित्र कार्तिक मास के दौरान यह नियमित रूप से निकाली जा रही है। देव उठनी एकादशी पर निवासियों ने श्रीनारायण की सामूहिक आराधना की। नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि जल्द ही अपनी सोसाइटी में भी इसी प्रकार की प्रभात फेरी की शुरुआत करेंगे। एओए उपाध्यक्ष सुनैयना, सदस्य निशा, अनिल अग्रवाल, राजीव, गिरीश, केपी वर्मा,नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो

556वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाली गई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित गुरुद्वारा की ओर से गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन क्रॉसिंग रिपब्लिक के पैरामाउंट सोसाइटी से सुबह 11 बजे शुरू हुआ। क्रॉसिंग गोल चक्कर, गैलेरिया मार्केट, इंद्रपुरम पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा साहेब के सामने से होकर गौड़ सिटी दो के 14वें एवेन्यू, पॉम ओलंपिया, जेकेजी पॉम कोर्ट चक्कर लगाते हुए 10वें एवेन्यू एवं गौड़ इंटरनेशनल स्कूल के सामने से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुई। खुले वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान थे। पुष्प वर्षा कर स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में ग्लोबल बाइकर्स ग्रुप व गतका ग्रुप के बच्चे, बच्चियों युवाओं, महिलाओं ने गतका कौशल की कला का प्रदर्शन कर पुरानी युद्ध कला के करतबों की ओर से सभी का मन मोह लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, प्रबंधक कमेटी सचिव सरदार जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बब्बर, आर एस उप्पल समेत सदस्य उपस्थित रहे। वहीं अल्फा दो और नॉलेज पार्क के गुरुद्वारे की ओर से भी नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें