फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गूंजेंगे रामलीला के संवाद, चलेंगे तीर-तलवार

Sun, 14 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
 करनैलगंज में पूजन के दौरान रामायण और भजन गाते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर की प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ देर शाम रामचरित मानस पूजन एवं रामायण गान के साथ किया गया। रामायण गान और भजनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। अब पूरे एक माह रामलीला के विविध प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से दो बजे तक विभिन्न प्रसंगों की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

रामलीला के सभी पात्र स्थानीय होते हैं। नृत्य नाटिका के लिए बाहरी कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। रामलीला भवन में आयोजित रामायण गान कार्यक्रम में तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया। रविवार को सती वृंदा, नारद मोह, मनु सतरूपा वर प्राप्ति की लीला, सोमवार को वीर भानु प्रताप चरित्र की लीला, मंगलवार को श्रीराम व जानकी जन्मोत्सव, रावण अत्याचार की लीला, बुधवार को मुनि आगमन, ताड़का वध की लीला, बृहस्पतिवार को मारीच दरबार, गंगा तट आगमन, नगर दर्शन, पुष्प वाटिका की लीला, शुक्रवार को धनुष यज्ञ, शनिवार को परशुराम लक्ष्मण संवाद, रविवार को श्रीराम वनवास, केवट संवाद, 22 सितंबर को चित्रकूट निवास, दशरथ प्राण त्याग, भरत मनावन, जयंत नेत्र भंग की लीला के मंचन के बाद आगे की लीलाओं का मंचन रामलीला मैदान में होगा। कार्यक्रम में अरुण वैश्य, मोहित पांडेय, विश्वनाथ शाह, कन्हैयालाल वर्मा, रामचरित्र महाराज, महंत गिरिजाशंकर गिरि, महंत रमाशंकर गिरि, सोनू पुरवार, अरमान पुरवार, कामतानाथ वर्मा, हरि कुमार वैश्य, चंद्रकुमार शुक्ल, अनुज कुमार, अंकित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें