फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोह में फंसे महर्षि नारद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में रामलीला का मंचन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। रेलवे रोड पर अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में रविवार से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी के इस मंचन पर पहले दिन नारद मोह का प्रसंद दिखाया गया। मनु-शतरूपा का प्रसंग दर्शाया गया। उसके बाद रावण के अत्याचारों से पृथ्वी डगमगाने लगी। पृथ्वी पुकार करने लगी प्रभु अवतार लो।
विज्ञापन


प्रभु अवतार के लिए ऋषि मुनियों ने भगवान की स्तुति की। उधर गुरु वशिष्ठ के कहने पर अयोध्या के राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया। इस तरह राम, लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। राम की बाल लीलाओं का मंचन हुआ। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल, महामंत्री केशव गोयल, अंकित अग्रवाल, मयंक, राजीव गर्ग, वेदन शर्मा, अजय गर्ग, चंद्रभान वशिष्ठ, मोहित गोयल, डॉ. दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें