फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : पूंछ में लगाई आग तो हनुमान जी ने जला दी सोने की लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरामलीला में किया गया लंका दहन की लीला का मंचन
विज्ञापन

I

Iरामलीला में बुधवार को लंका दहन का मंचन किया गया। माता सीता के पास श्रीराम के दूत बनकर पहुंचे हनुमान जी को पकड़कर रावण के सामने ले जाया गया तो हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी गई। इसके बाद हनुमान जी ने सोने की लंका में आग लगा दी।I
Iलक्ष्मण चौक स्थित अभय मठ में श्रीराम लीला कला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में बाली युद्ध का मंचन किया गया। बाली के युद्ध के बाद भगवान राम राजा सुग्रीव से सीता की खोज के लिए विचार-विमर्श करते हैं। इसके बाद हनुमान जी दूत बनकर लंका में प्रवेश करते हैं। लंका में माता सीता से मिलने के बाद रावण के सैनिक हनुमान जी को पकड़ लेते हैं और लंका नरेश के सामने पेश करते हैं।I
विज्ञापन

Iइसके बाद लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर रविंद्रनाथ मांगलिक, सोमप्रकाश शर्मा, राकेश महेंद्रू, अरविंद गोयल, मनमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।I
Iलेजर युद्ध का मंचन, हुआ रावण वधI
Iश्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी की ओर से आयोजित रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। राम-रावण के युद्ध का मंचन लेजर तकनीक के जरिये किया गया। इससे पहले कुंभकर्ण वध की लीला का भी मंचन हुआ। यहां रामलीला देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रेसकोर्स में आज रावण दहन भी होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिनव थापर, अनिल नौटियाल, अमित पंत, गिरीश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

Iनिकाली शोभायात्रा, हुआ श्रीराम का राजतिलकI
Iश्री आदर्श रामलीला कमेटी चुक्खूवाला की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कुमार चौक से शुरू होकर विभिन्न जगह से होते हुए गुरुनानक स्कूल में पहुंची। शोभायात्रा के बाद राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण वध दिखाया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस दौरान कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें