फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न सोसाइटी में होगी रामदरबार की स्थापना, दीये जला कर मनाएगें दीपावली                 

Wed, 05 Aug 2020 12:41 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा- सेक्टर -78 महागुण मॉडर्न सोसायटी में मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राम के जन्मस्थान मंदिर के पुनर्निर्माण के शिलान्यास का बुधवार होना है। इसको लेकर नोएडा के कई सेक्टर और सोसायटी में लोग दीप जलाकर खुशी मनाएंगे। सेक्टर -78 महागुण मॉडर्न सोसायटी के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान ने बताया यह शुभ दिन हम सभी के लिए तो दुगने हर्ष और उल्लास का अवसर है कि हमारी सोसायटी महागुण मॉडर्न के मंदिर के पुनरूद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य भी संपन्न हो गया है। इसमें  शुभ मुहूर्त अर्थात 5 अगस्त 2020, बुधवार, समय दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सोसायटी के मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन तय किया है। दर्शन कार्यक्रम, सायंकाल आरती तथा दीपोत्सव तक विधिवत चलता रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को घरों में मंदिर प्रांगण और मंदिर के रास्ते में सामर्थ्य अनुसार दीये जला कर दीपावली मनाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन करते हुए मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने  के लिए बाहर के कई बड़े नेता और जो पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। राम मूर्ति स्थापना को लेकर सोसायटी के निवासियों में बहुत खुशी का माहौल है और मंदिर को पूरी तरीके से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें