फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे रमन

विज्ञापन
वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छात्र रमन कुमार और शिक्षक हरीश चंद्र करेंगे भारत का प्रतिनिध
विज्ञापन
आगरा। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, इटौरा के दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यहां के छात्र रमन कुमार और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए मंगलवार को कोलंबो (श्रीलंका) के लिए रवाना हो गए। कक्षा 11 के छात्र रमन कुमार सब-जूनियर के 56 किग्रा भार वर्ग में और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र सीनियर के 77 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 28 नवंबर से 30 दिसंबर तक होने वाली चैंपियनशिप में 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेगे।
विज्ञापन


दोनों का चयन हाल ही में गुजरात के मेहसाणा और सूरत में हुई राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें रमन ने मेहसाणा में और हरीश ने सूरत में गोल्ड मेडल हासिल किया और डेड लिफ्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस उपलब्धि पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें