फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में निकाली गई राम-बरात शोभा यात्रा

सार

नोएडा में श्रीराम मित्र मंडल समिति व श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा भव्य राम-बरात शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, रथों और पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीराम-विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा (संवाद)। शहर में राम-बरात जयघोष, ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। सेक्टर-62 रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल समिति की ओर से शोभा यात्रा सेक्टर-20 हनुमान मंदिर से निकली गई। यात्रा का शुभारंभ समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने की। ढोल, बैंड-बाजे, घोड़े और रथों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस यात्रा में भगवान गणेश, ब्रह्मा, शंकर और श्रीराम चारों भाई अपने-अपने रथों पर सवार थे। हनुमान मंदिर समिति द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। बरात सेक्टर 22-26 के गेट, डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-19 और हरौला आदि से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची।
विज्ञापन


सेक्टर-46 में शाम पांच बजे श्रीराम-बरात शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई और शहर के अलग-अलग जगहों से होते हुए मैदान में आई। इसके बाद श्रीराम-विवाह संपन्न हुआ। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की यात्रा सनातन धर्म मंदिर (सेक्टर-19) से दोपहर तीन बजे शुरू हुई। डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर-9 हरौला से होते हुए रामलीला ग्राउंड में आठ बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें