फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर रैली, फैलाई जागरूकता

सार

नोएडा के सेक्टर-102 में एफपीएआई प्रोजेक्ट और एचसीएल फाउंडेशन द्वारा विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं को गर्भनिरोधक के महत्व और विकल्पों पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) प्रोजेक्ट ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को सेक्टर- 102 में विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। इसमें विवाहित जोड़ों, महिलाओं, किशोरियों, सह शिक्षकों और एचसीएलएफ के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दिन का उद्देश्य गर्भनिरोधक के महत्व पर जागरूकता फैलाना और युवाओं को यौन व प्रजनन स्वास्थ्य के संबंध में सही जानकारी देकर उन्हें उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। इस दौरान एफपीए इंडिया के युवा स्वयंसेवकों ने समुदाय में एक रैली निकालकर लोगों को गर्भनिरोधक के बारे में जागरूक किया। एचसीएल फाउंडेशन की स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी पायल ने परिवार नियोजन के महत्व और जन्म नियंत्रण के लिए उपलब्ध विभिन्न गर्भनिरोधक तरीकों के बारे में जानकारी साझा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें