फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में खेलेंगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉर्थ-ईस्ट जूडो चैंपियनशिप में तावड़ू महाविद्यालय की छात्रा ने किया था शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में आयोजित नॉर्थ-ईस्ट जूडो चैंपियनशिप में हरिद्वारी लाल गोयल गवर्नमेंट कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल जूडो चैपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


यह पांच दिवसीय जूडो चैंपियनशिप 14 से 18 जनवरी तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर की लगभग 60 यूनिवर्सिटीज से करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रिंसिपल ऋषि कुमार जून ने राखी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। जबकि जिला खेल अधिकारी राजेश कुमार ने भी राखी की सफलता पर खुशी जाहिर कर और ऑल इंडिया स्तर पर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, कोच रमन कुमार ने बताया कि राखी राजीव गांधी खेल परिसर, कोटा खंडेवला में खेल विभाग द्वारा संचालित जूडो नर्सरी की नियमित खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें