फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हुडा सेक्टर के 14 पार्कों में भरा बरसाती पानी, फैला कीचड़

Thu, 18 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11हुडा सेक्टर ​स्थित विवेकानंद पार्क में जमा बारिश का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के पॉश इलाकों में शुमार हुडा सेक्टर के लोगों की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सेक्टर में छोटे बड़े 14 पार्क हैं। जहां लोग सुबह-शाम मनोरंजन के लिए जाते हैं लेकिन दो माह से सभी पार्क सुनसान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के प्रधान ने कई बार नप प्रशासन से जमा बारिश के पानी को निकलवाने या मिट्टी डलवाने के लिए कहा भी है लेकिन हालात जस के तस ही बने हुए हैं। सभी पार्कों में इन दिनों बरसाती पानी व कीचड़ है। सड़क से नीचे होने व रिचार्ज व निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण इनमें करीब एक एक फीट तक पानी भरा है। इसके चलते यहां पर अब दुर्गंध भी आने लगी है। इन दिनों डेंगू और मलेरिया का खतरा भी आसपास रहने वाले लोगों को सता रहा है।


दो-दो फीट तक उगी है घास
बरसाती पानी के अलावा कई पार्क में तो दो दो फीट तक घास भी उगी है। इससे पार्क में बैठने के लिए लगाई गई बेंच भी नजर नहीं आ रही है। नप की ओर से पार्क की सफाई की भी कोई व्यवस्था न होने के कारण यहां जहरीले जानवरों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



सभी पार्क जर्जर हैं। जो सही हैं उनमें भी अब बरसाती पानी भरा है। बच्चे मजबूरन सड़कों पर ही खेलते हैं। प्रशासन से कई दफा गुहार लगा चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।-अरुण नूनीवाला




पार्कों में पानी भरा है। बच्चे सड़कों व गली में खेलने को मजबूर हैं। ऐसे में हर समय हादसा होने का डर भी सताता रहता है।समस्या का समाधान जल्द किया जाना चाहिए।- मीरा वर्मा



पानी भरा होने की वजह से मच्छर आदि पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू, मलेरिया का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा पानी अब इतना सड़ चुका है कि दुर्गंध भी आने लगी है।-एडवोकेट रूपेंद्र

सुबह-शाम पार्क में टहलने के लिए चले जाते थे और बच्चे भी आराम से खेल लेते थे। दो माह से पानी व घास ही नजर आ रही है। प्रशासन है कि आंख व कान बंद करके बैठा है।- गीता यादव

प्रशासन को पार्क में एक रिचार्ज सिस्टम भी बनवाना चाहिए ताकि पानी सीधा जमीन में चला जाए। या फिर पानी की निकासी के उचित प्रबंध करे, लेकिन न तो रिचार्ज है और न ही पानी की निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम।
ब्रह्मदत्त, हुडा निवासी



नप पार्कों का बिल्कुल भी रखरखाव नहीं कर रही है। सड़क से नीचे व रिचार्ज न होने के कारण इनमें कई दिनों तक पानी खड़ा रहता है। पार्क में मिट्टी डलवाने के लिए डीएमसी से कहा तो उन्होंने बताया कि मिट्टी डलवाने के लिए कोई ग्रांट ही नहीं है।
विज्ञापन

नरेश कुमार श्योराण, प्रधान आरडब्ल्यूए



हाल ही में सभी पार्कों का निरीक्षण किया गया है और पानी की निकासी के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द प्रभावी योजना अमल में लाई जाएगी।
कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें