फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सप्ताह के अंत में भिगोएगी बारिश, अभी उमस करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

-17 जुलाई तक तेज गर्मी और उमस 18 और 19 जुलाई को बन रहे बारिश के आसार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद से मौसम बिल्कुल बदल गया है। सुबह से हो रही तेज धूप के साथ उमस बेहाल कर रही है। जहां बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया था अब वहीं फिर जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में जिले का तापमान भी बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में बारिश होने की संभावना बन रही है। ऐसे में एक बार फिर गर्मी से राहत की उम्मीद बन रही है।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 68 प्रतिशत रही। 14 से 17 जुलाई तक गर्मी और उमस का यही हाल रहेगा। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को बारिश के आसार बन रहे हैं। हल्की बारिश होने से उमस परेशान करेगी और ऐसे में तापमान में कमी आने की बजाय तापमान बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 जुलाई को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून ब्रेक फेज में प्रवेश कर चुका है। अगले एक सप्ताह तक पंजाब और हरियाणा में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और सप्ताह के अंत तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाएडा का एक्यूआई येलो तो ग्रेनो रेड जोन में पहुंचा
बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा बिगड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन में 303 रहा। जबकि रविवार का एक्यूआई 335 रहा था। बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में तेज बारिश के बाद शहर का वायु प्रदूषण भी काफी सुधर गया था। तब दो दिन एक्यूआई डार्क ग्रीन जोन में 50 से भी कम रहा था, लेकिन अब वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। हालांकि सोमवार को एक्यूआई में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी रेड जोन में बना हुआ है। हालांकि नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में 193 बना रहा। यदि मौसम की स्थिति ऐसी ही रही तो नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता खराब होते देर नहीं लगेगी
एक सप्ताह का पूर्वानुमान
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
14 जुलाई - 36 डिग्री - 26 डिग्री
15 जुलाई - 37 डिग्री - 26 डिग्री
16 जुलाई - 37 डिग्री - 26 डिग्री
17 जुलाई - 38 डिग्री - 27 डिग्री
18 जुलाई - 38 डिग्री - 27 डिग्री
19 जुलाई - 36 डिग्री - 27 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें