फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मौसम सुहाना
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शहर में मंगलवार सुबह लगभग एक घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं शहर की हर गली, मोहल्ला और सड़कों पर पानी भर गया। अंबेडकर चौक के समीप बने बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर बसों का आना-जाना भी बाधित हो गया। शहर के लाल कुआं चौक, बस स्टैंड रोड, पुरानी तहसील रोड, चोपड़ा बाजार में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-अलवर मार्ग पर दोनों ओर पानी भर जाने के कारण दुकानें बंद करना पड़ा। शहर के मोहित, सोनी, विक्की, सोनी, अशोक जैन उर्फ भोलू, केदार गुप्ता ने कहा कि शहर में हर साल बरसात का पानी भरने के पीछे नगरपालिका की लापरवाही है। नगरपालिका कागजों में विकास कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगरपालिका के चेयरमैन अशोक गुर्जर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नालियों का निर्माण मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ है। शहर की नालियों की दो बार सफाई कराई गई है। इसके अलावा शहर में भरने वाले पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें