फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र से सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र से सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
विज्ञापन

नूंह। फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय ने कहा कि परिवार पहचान पत्र परिवार को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने में कारगर साबित होंगे। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे नागरिकों को पात्रता के हिसाब से योजनाओं का लाभ अपने आप ही मिल जाएगा। संजय जून जिला सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में परिवार पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहें थे। इस दौरान 20 नागरिकों को परिवार पहचान पत्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि सरकार के अनेक ऐसी योजनाएं होती हैं, जिनका लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुुंचना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रही सभी खामियों को दूर किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि परिवार पहचान पत्र बनाया गया है, जो कि डाटा बेस है। इस पहचान पत्र में नागरिकों की सभी प्रकार की जानकारियां शामिल की गई हैं। जिससे कि परिवार की आर्थिक स्थिति या परिवार के सदस्यों की आयु, जाति, शिक्षा, रहन-सहन व संसाधनों आदि का पूरा विवरण होगा। उन्होंने कहा कि इस पहचान पत्र के होने पर नागरिकों को योजनाओं के लाभ के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कार्य में पारदर्शिता आएगी और केवल पात्र व्यक्ति ही योजना का लाभ उठा सकेंगे। इससे प्रभावशाली लोगों का हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन

तीन महीने में कार्य को कर लिया जाएगा पूरा
उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार वास्तविक रूप में सही लोकतंत्र स्थापित कर रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र व पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के तहत मैपिंग की जा रही है ताकि सही फसल क्षेत्र का पता चल सकेगा और किसानों व पशुपालकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान उपायुक्त पंकज ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में परिवार पहचान पत्र कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। सभी परिवारों के पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। नागरिक अपने किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें