मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज : भारत और इंग्लैंड की टीमों ने करीब दो घंटे तक किया अभ्यास
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। सीरीज से पहले दोनों टीमें अपनी कमजोरियों पर काम कर रही हैं। खिलाड़ियों ने मंगलवार को भी ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टीमें करीब दो घंटे तक अभ्यास किया। चूंकि बारिश के कारण अभ्यास सत्र को रोकना पड़ा। शहर में हो रही बारिश को देखते हुए सीरीज पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। हालांकि बारिश से निपटने के लिए आयोजक इंतजाम में जुटे हैं।
दोनों टीमें करीब 11 बजे स्टेडियम पहुंचीं। बारिश शुरू हो गई। ऐसे में अभ्यास सत्र को रोकना पड़ा। अभ्यास स्थल गीला होने के कारण अभ्यास सत्र शुरू नहीं हो सका। पिच क्यूरेटरों की ओर से भी क्रिकेट मैदान को भी कवर किया गया। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा।
सीरीज पर बारिश के बादल
शहर में मंगलवार को हुई बारिश के कारण सीरीज पर भी संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। स्टेडियम में 2023 में सितंबर में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया था। उसका कारण स्टेडियम में मैदान को सुखाने के लिए प्रर्याप्त संसाधन का नहीं होना था। हालांकि आयोजकों की ओर से सीरीज को सफलता पूर्वक कराने के लिए स्वयं ही संसाधनों की व्यवस्था में जुटे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।