फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश ने थामी रफ्तार, सड़कों पर जगह-जगह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की लंबी कतार के कारण ऑफिस जाने वालों को हुई परेशानी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश के कारण मंगलवार को शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। ऑफिस जाने के समय सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव से परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


सेक्टर-62, 63, डीएनडी मार्ग, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-18 अंडरपास, महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर-71 चौराहे पर सुबह से ही जाम रहा। सेक्टर-62 से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर यातायात को सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति देर तक सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें