नोएडा। सेक्टर-12 के एक कैफे पर फास्ट फूड ऑर्डर करने को लेकर दो युवकों ने एक युवक से मारपीट कर घायल कर दिया। चिपियाना गांव निवासी बबलू ने शिकायत में बताया कि 30 मार्च को वे कैफे में फास्ट फूड ऑर्डर कर रहे थे। वहां पहले से दो लड़कों के साथ ऑर्डर करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की आंख में चोट आई है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो