अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज
नोएडा/ग्रेटर नोएडा(संवाद)। मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही एक्यूआई में भी सुधार दिखा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 90 और नोएडा का एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। इसके साथ ही शहरवासियों ने इस महीन की सबसे साफ हवा में सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, इस दौरान हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शाम होते-होते हल्की ठंडक का भी एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव मौसमी परिवर्तन और वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण हुआ है।