नोएडा। घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति कम होने के कारण उपभोक्ताओं को दस किलोग्राम गैस वाले सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। फिर रेहड़ी-पटरी वालों पर 14 किलो वाले घरेलू सिलिंडर कहां से आ रहे हैं। सड़क किनारे खड़े ठेलों पर अधिकांश घरेलू सिलिंडर का ही उपयोग हो रहे हैं। ये सिलिंडर आखिर किस के माध्यम से पहुंच रहे हैं इसके बारे में प्रशासन जानकारी तक नहीं कर रहा।
एलपीजी गैस सिलिंडर की इतनी किल्लत है कि नए घरेलू कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। ये रोक कब हटेगी ये स्पष्ट नहीं है। सिलिंडर बुकिंग की अवधि में भी इजाफा किया है। ताकि लोग जल्दी-जल्दी सिलिंडर बुक न कर सकें। किल्लत के बीच दस किलो वाले घरेलू सिलिंडर का वितरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी भी है। इन सबके बीच रेहड़ी-पटरी पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग होने से प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़ हो रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि इसके बारे में जानकारी की जा रही है।