फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता रैली निकाली

Fri, 23 Aug 2019 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
पर्यावरण बचाने को निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तावडू। एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा शुक्रवार को नगर में पेड़ बचाओ-देश बचाओ रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली को संस्थान की निदेशक सीमा गिल ने पाटौदी रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इससे पूर्व नगर के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष मनीता गर्ग के साथ सीमा गिल ने पोैधरोपण किया। सीमा गिल ने कहा कि हमें पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रह सके।

रैली में शामिल विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने संबधी नारे भी लगाए, जैसे आओ पर्यावरण बचाएं, सभी का जीवन बेहतर बनाएं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


रैली नूंह रोड, पचगांव बाईपास, लखपत चौक व विजय चौक से होकर निकली। नगर पालिका अध्यक्ष मनीता गर्ग ने कहा कि पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करने की संस्थान की यह अच्छी कोशिश है। उन्होंने बताया कि सरकार भी जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के विशेष प्रयत्न कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें