फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने कांग्रेस को केजरीवाल के पास गिरवी रखा : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा - केजरीवाल-कांग्रेस के झूठे वादों से थक चुकी है दिल्ली की जनता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के पास गिरवी रख दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप व कांग्रेस साठगांठ कर भाजपा के खिलाफ मैदान में हैं।
मुस्तफाबाद, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर व बदरपुर विधानसभा में आयोजित जनसभाओं में अनुराग सिंह ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता पहले कांग्रेस और अब केजरीवाल के झूठे वादों से थक चुकी है। केजरीवाल और राहुल दोनों ही सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। दिल्ली चुनाव में अब गिनती के ही दिन बचे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी जिसे राहुल गांधी ने केजरीवाल के पास गिरवी रख दिया है उनका प्रचार परवान नहीं चढ़ रहा। इन दोनों पार्टियों ने मिलकर दिल्ली को लूटा है और पहली बार दिल्ली को राजस्व घाटा देखने को मिल रहा है। चुनावों में राहुल की डबल डेटिंग चल रही है। सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों राहुल-प्रियंका-सोनिया गांधी दिल्ली के चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। गांधी परिवार अन्य जगहों पर तो जा रहा है, लेकिन दिल्ली में बेहाल कांग्रेस के साथ आखिर क्यों खड़ा नहीं हो रहा? प्यार, इकरार, तकरार के बाद आखिर केजरीवाल और राहुल में कौन सा करार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े होने का नारा लगाने वालों के साथ खड़े हो गए। टुकड़े टुकड़े गैंग को टिकट दिया। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने के लिए सीएम आतिशी के माता-पिता और उनका एनजीओ सहयोग करता है। सवाल केजरीवाल से है कि लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक में कांग्रेस का बटन दबाया या नोटा का। राहुल से सवाल है कि नई दिल्ली सीट पर उन्होंने और सोनिया गांधी ने आप का बटन दबाया या नोटा का दबाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें