फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बाइक सवार हमलावरों ने रागनी गायिका की गोली मारकर की हत्या

Wed, 02 Oct 2019 07:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
इलाज के दौरान मौजूद परिजन। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीटा-2 थानाक्षेत्र स्थित मित्रा सोसायटी के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने जहांगीरपुर की रागनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे। इससे कोई उनका चेहरा नहीं देख पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। करीब तीन से चार गोली लगने के बाद सुषमा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुषमा पर 19 अगस्त को भी हमला हुआ था। वहीं, सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात रणविजय सिंह अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुर निवासी सुषमा फिलहाल ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र के अंतर्गत मित्रा सोसायटी में रह रही थीं। मंगलवार को वह बुलंदशहर के मेहसाणा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात लगभग साढ़े आठ बजे सुषमा वापस ग्रेटर नोएडा लौटीं। जब वह सोसायटी के बाहर कार से उतर रहीं थीं। तभी बाइक सवार दो हमलावर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। पेट में गोली लगते ही सुषमा को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने के दौरान ही चिकित्सकों ने पुलिस को सुषमा की मौत की जानकारी दे दी थी। सुषमा पर हमले की खबर सुनकर बड़ी संख्या में रागनी कलाकार व परिजन अस्पताल पहुंच गए। करीब 1 घंटे बाद परिजनों को सुषमा की मौत की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि सोसायटी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक नंबर और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर वारदात के कारणों का पता लगाने जुटी है।
विज्ञापन


पहले पति से रहती थीं अलग

जानकारी के अनुसार, लगभग ढाई माह पहले सुषमा बीटा-2 थाने और एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं। उस दौरान सुषमा ने जानकारी दी थी कि उसने दूसरा विवाह कर लिया है, लेकिन पहला पति उन्हें परेशान करता है। उन्होंने पहले पति द्वारा फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की भी जानकारी दी थी। बीटा-2 थाने में केस दर्ज नहीं होने पर सुषमा एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं।

भाजपा की सदस्यता लेने पहुंची थीं बुलंदशहर

बुलंदशहर भाजपा जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि सोमवार को सुषमा जिला कैंप कार्यालय पर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी दो बहनें भी आई थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की मांग की थी। इस पर उन्हें जल्द किसी कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का आश्वासन दिया गया था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी इस बात की पुष्टि की है।

चश्मदीद सचिन ने कहा कि किसी ने नहीं की मदद

वारदात के दौरान सुषमा की कार खुर्जा के कलेना गांव निवासी सचिन चला रहा था। सचिन ने बताया सुषमा के अलावा कार में एक महिला कलाकार और मौजूद थीं। जैसे ही वह सोसायटी के अंदर पहुंचे, तभी हमलावरों ने उन्हें तीन से चार गोलियां मार दीं। सचिन ने बताया कि वारदात के बाद कोई भी उनकी मदद को नहीं पहुंचा। उसने और कार में मौजूद दूसरी महिला कलाकार ने सुषमा को अस्पताल पहुंचाया।

सचिन ने बताया कि भाजपा कार्यालय में सदस्यता की बात होने के बाद सुषमा मंगलवार को वहां होल्डिंग आदि तैयार कराने की बात करने गई थीं। इस दौरान पर कोतवाली देहात में पुराने केस के सिलसिले में अभी प्रगति जानने पहुंची थीं।

गांव में चल रहा था जमीन का विवाद

सुषमा का गांव में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इसके अलावा भी उसकी प्रसिद्धि से कुछ लोग ईर्ष्या करने के साथ रंजिश भी मानने लगे थे। ऐसे में सुषमा कई बार पुलिस को शिकायत देकर जान का खतरा बता चुकी थीं। यही कारण था कि सुषमा राजनीति में अपनी पकड़ बनाना चाहती थी।

गौतमबुद्ध नगर, एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सुषमा के पहले पति से 4 साल पहले तलाक की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि सुषमा गजेंद्र भाटी नाम के एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में थीं। बुलंदशहर कोतवाली देहात में भी उन्होंने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था। कई कोणों से केस की जांच की जा रही है। कई ठोस सुराग लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें