फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जामिया में पीएचडी दाखिला की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए 8 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
विज्ञापन


02 हजार रुपये का शुल्क लगेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी https://admission.jmi.ac.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन की आखिरी तारीख आठ नवंबर है। इसके लिए दो हजार रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की अंतिम तारीख के बाद नौ और दस नवंबर को उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। प्रवेश पत्र 11 नवंबर को जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 15 और 16 नवंबर को आयोजित होगी। इसका परिणाम 27 से 29 नवंबर तक घोषित होगा। उम्मीदवार शोध प्रस्तावों को संबंधित विभाग में आठ दिसंबर तक भेज सकेंगे। साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची नौ दिसंबर जारी की जाएगी। साक्षात्कार का आयोजन 10 से 19 दिसंबर तक के बीच होगा। दाखिले के लिए अंतिम चयनित उम्मीदवारों की सूची 22 दिसंबर को जारी होगी। उम्मीदवार दाखिले से जुड़ी औपचारिकताओं को 23 से लेकर 30 दिसंबर के बीच पूरा कर सकेंगे। कक्षाओं की शुरुआत 13 जनवरी 2026 से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें