फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए की कार्यशैली पर उठाए सवाल, रजिस्ट्रार से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से डिप्टी रजिस्ट्रार को मामले की जांच करने के आदेश दिए
विज्ञापन

देविका गोल्ड सोसाइटी में काम लंबित होने से लोगों को हो रही परेशानी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के निवासी एओए की कार्यशैली से परेशान होकर एकजुट हो गए हैं। निवासियों ने एओए के खिलाफ लखनऊ में रजिस्ट्रार से शिकायत की थी। अब वहां से डिप्टी रजिस्ट्रार को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
निवासी आशीष अनन ने बताया कि सोसाइटी का हैंडओवर प्राधिकरण की ओर से मिल गया है। वहीं, प्राधिकरण ने एओए को बिल्डर के साथ कार्यपूर्ति का का निर्देश दिया था लेकिन 6 जुलाई को एओए ने बाउंसर और पुलिस की मदद से बिल्डर के सभी स्टाफ को भगा दिया। इसके बाद बिल्डर ने भी एओए को अवैध बताकर कार्यों से अपना पल्ला झाड़ लिया है। सोसाइटी में करीब तीन करोड़ के काम अटके हैं जो बिल्डर को कराने थे और आईफएमएस फंड भी लगभग तीन करोड़ है जो बिल्डर ने एओए को नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, निवासियों ने आरोप लगाए हैं कि सोसाइटी में कब्जा लेने से पहले कोई जीबीएम नहीं बुलाई गई और न ही कोई सूचना दी गई। सोसाइटी में अभी रजिस्ट्री भी नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री की चिंता सता रही है। आशीष कुलकर्णी और आनंद सिंह ने बताया कि लिफ्ट में बेहद अश्लील और आपत्तिजनक निशान लोगों ने बना रखे हैं जिन्हें हटाने की मांग की गई है। लोगों ने 1090 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। निवासियों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें