फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खरीफ फसलों में रोग से बचाव को एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। खरीफ की फसलों में रोग से बचाव के लिए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिले में धान की फसल सबसे अधिक बोई जाती है। फसलों में कौन से दवाई का कितनी मात्रा में इस्तेमाल किया जाना है। इसकी जानकारी किसानों को दी गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक व जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि खरीफ फसलों में धान, मक्का, मूंगफली, उर्द, मूंग एवं गन्ना आदि फसलें है। वर्षा एवं तापमान में उतार-चढ़ाव से फसलों में लगने वाले सामायिक कीट एवं रोग के प्रकोप की संभावना रहती है। ऐसे में फसलों को किस तरह से कीट और रोग से बचाना है। इसको लेकर कृषि विभाग ने सुझाव दिए है। उन्होंने बताया कि जिले में धान की सबसे अधिक फसल है। धान में संकरी एवं चौडी पत्ती वाला खरपतवार हो जाता है। इसको हटाने के लिए प्रेटिलाक्लोर, एनीलोफास, पाइराजोसल्फ्यूरान इथाइल, विसपाइरीबैक सोडियम में से किसी एक का घोल तैयार करके छिड़काव करना चाहिए। दीमक से बचाव के लिए क्लोरपाइरीफास का सिंचाई के पानी के साथ प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें