फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर प्रोजेक्ट के साइट और कार्यालय पर लगेगा क्यूआर कोड, मिलेगी हर जानकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजीकरण प्रमाण पत्र में जारी होगा क्यूआर कोड, साइट के अलावा कार्यालय पर चस्पा करना होगा प्रमाण पत्र
विज्ञापन

- यूपी रेरा ने प्रोजेक्ट के पंजीकरण प्रमाण पत्र के प्रारूप में किया बदलाव, अब लिखा होगा काम शुरू और खत्म होने की तारीख
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बिल्डर प्रोजेक्ट के पंजीकरण प्रमाण पत्र के प्रारूप में बदलाव किया हैं। अब पंजीकरण प्रमाण पत्र पर क्यूआर कोड होगा। जिसे स्कैन कर खरीदार प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। साथ ही प्रमाण पत्र पर पंजीकरण के अलावा काम शुरू और खत्म होने तक की तारीख भी लिखी होगी। बिल्डर को प्रोजेक्ट साइट के साथ अपने सभी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर पंजीकरण प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि चस्पा करनी होगी।

यूपी रेरा की तरफ से अब तक प्रोजेक्ट का सामान्य पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा था। प्रमाण पत्र में केवल प्रोजेक्ट पंजीकरण की जानकारी होती थी, लेकिन अब यूपी रेरा ने महाराष्ट्र रेरा की तर्ज पर पंजीकरण प्रमाण पत्र के प्रारुप में बदलाव किया है। रेरा के अधिकारियों ने बताया कि प्रमाण पत्र में अब क्यूआर कोड दिया जाएगा। जो खरीदारों के लिए होगा। खरीदारों मोबाइल से इसे स्कैन करेंगे। स्कैन करने के साथ ही यूपी रेरा की वेबसाइट पर बिल्डर के प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक अब प्रमाण-पत्र सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हो रहे हैं। अब प्रमाण पत्र पर प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी भी होगी। जैसे प्रोजेक्ट का नाम, बिल्डर का नाम, पंजीकरण का समय, प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू व खत्म की तारीख, बिल्डर का पता, प्रोजेक्ट का पता आदि प्रमाण पत्र पर अंकित होगा। पंजीकरण की मुख्य शर्तें भी प्रमाण पत्र पर लिखी होंगी। प्रोजेक्ट के तीन खातों की जानकारी भी होगी।



विज्ञापन में भी प्रकाशित होगा क्यूआर कोड
यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डरों को पंजीकरण प्रमाण पत्र का क्यूआर कोड विज्ञापन में भी प्रकाशित करना होगा। साथ ही वेबसाइट, ब्रोशर, होर्डिंग व सोशल मीडिया पेज पर भी क्यूआर कोड की जानकारी देनी होगी। पंजीकरण प्रमाण पत्र के नियमों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


फ्लैट खरीदारों के हितों को ध्यान में रखा पंजीकरण के प्रारूप में बदलाव किया गया है। क्यूआर कोड से खरीदारों को मोबाइल पर एक क्लिक से प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी भी प्रमाण पत्र पर मिलेगी। - संजय आर भूसरेड्डी, चेयरमैन, यूपी रेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें