चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने बुधवार को राज्यभर में 286 स्थानों पर रेड की और इस दौरान 42 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 274 ग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम गांजा, 389 नशीली गोलियां और 1910 की ड्रग मनी बरामद की। 100 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 286 जगह रेड की और 322 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 35 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर इलाज के लिए राजी किया गया।