फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दनकौर बाईपास पर जलभराव से राहत दिलाने के लिए लगाया पंप सेट

Mon, 02 Nov 2026 06:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई नगर पंचायत


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। दनकौर के प्राचीन खेड़ा देवत मंदिर के पास मुख्य बाईपास मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव की समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्ग पर जमा पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाया गया है। इसके माध्यम से सड़क और आसपास जमा पानी को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 24 अक्तूबर को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दनकौर मुख्य बाईपास पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने से मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगता था। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। झाझर, रबूपुरा, जेवर और बिलासपुर की ओर जाने वाले लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने पानी निकालने के लिए पंप सेट लगवाया है। मौके पर मशीन के जरिये पानी खींचकर बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि यह समस्या के समाधान का अस्थायी प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें