फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्षेत्रीय अस्पताल में मिलेगी पल्मोनोलॉजिस्ट की सुविधा

Tue, 23 Sep 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मरीजों को अब फेफड़ों और श्वसन तंत्र के रोगों की जांच के लिए निजी अस्पतालों व बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पल्मोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में एक पैथालॉजिस्ट की तैनाती भी हो गई है। इससे आम जन को काफी लाभ मिलेगा। अस्पताल में पल्मोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए काफी समय से मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब विभाग ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला वासियों को नई सौगात दी है। जिला स्तर पर वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में एक भी पल्मोनोलॉजिस्ट नहीं है। ऐसे में मरीजों को या तो निजी अस्पतालों या फिर पीजीआई चंडीगढ़ व अन्य मेडिकल कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में मरीज के अलावा तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसमें अस्थमा सहित फेफड़ों से संबंधित अन्य रोगियाें को लाभ होगा। मरीज आने वाले दिनों में क्षेत्रीय अस्पताल में ही जांच व उपचार करवा सकेंगे। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में तीन एमडी मेडिसिन, दो शिशु रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, एक सर्जन, तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक ईएनटी विशेषज्ञ व चार दंत चिकित्सा विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि अभी भी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व चर्म रोग विशेषज्ञ की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना जिले भर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। दो विशेषज्ञाें की तैनाती से काफी लाभ मिलेगा।


क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने एक पल्मोनोलॉजिस्ट व एक पैथालोजिस्ट की तैनाती के लिए अधिसूचना जारी की है। पैथालोजिस्ट ने तो अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी हैं लेकिन अभी पल्मोनोलॉजिस्ट ने ज्वाइन नहीं किया है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में पल्मोनोलॉजिस्ट भी सेवाएं शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें