करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। खेलकूद प्रतियोगिताएं सितंबर 2025 से शुरू होकर मार्च 2026 तक चलेंगी। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 19-20 सितंबर को तीरंदाजी (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता का आयोजन राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में होगा। 23-24 सितंबर को कब्बडी (पुरुष) का आयोजन मो. हसन पीजी कॉलेज, 8 अक्तूबर को योगासन (पुरुष और महिला) नागरिक पीजी कॉलेज, कबड्डी महिला मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में 10 अक्तूबर को होगा। इसी तरह से शूटिंग प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का आयोजन 13 अक्तूबर को टीडी पीजी कॉलेज में होगा। कुश्ती (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता 29-30 अक्तूबर को टीडी पीजी कॉलेज में होगी।
भारोतलान (पुरुष व महिला) 19-20 नवंबर को स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर और बॉक्सिंग (पुरुष और महिला ) प्रतियोगिता सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावा में होगी। इसके अलावा 25-26 नवंबर और 2-3 दिसंबर को वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन भी महाविद्यालय में होगा। वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी मैदान पर 4 नवंबर को होगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-15 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर, बैडमिंटन पुरुष महिला का आयोजन टीडी पीजी कॉलेज में 19-20 दिसंबर को होगा। बास्केटबाल (पुरुष) 26 दिसंबर को गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली सलामतपुर गाजीपुर, फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष का आयोजन 27 दिसंबर को राजाराम महाविद्यालय जौनपुर में होगा।
हॉकी (पुरुष) का आयोजन मेघबारन सिंह पीजी कॉलेज करमपुर गाजीपुर में 3-4 जनवरी और हॉकी प्रतियोगिता महिला का आयोजन भी इसी महाविद्यालय में 4 और 5 जनवरी को होगा। क्रिकेट (महिला) प्रतियोगिता स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर में 5 जनवरी, क्रिकेट (पुरुष) मुकाबला पीजी कॉलेज गाजीपुर में 3-8 जनवरी, बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता पीजी कॉलेज गाजीपुर में 12 जनवरी को होगी। शक्तित्तोलन (पुरुष) प्रतियोगिता स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर में 22 को और क्रॉस कंट्री (पुरुष व महिला) का आयोजन 7 फरवरी को कुटीर पीजी कॉलेज चक्के जौनपुर में होगा। कराटे (महिला और पुरुष) मुकाबला 16 फरवरी को सहकारी पीजी कॉलेज जौनपुर, ताइक्वांडो (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता 20 फरवरी को पंडित दयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कॉलेज गाजीपुर में होगी। हैंडबॉल महिला का आयोजन 2 से 3 मार्च को मलिकपुर पीजी कॉलेज गाजीपुर, हैंडबॉल पुरुष का आयोजन 4 से 5 मार्च को राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर में होगा।
इसी तरह से वुसु पुरुष एवं महिला का आयोजन श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज गाजीपुर में 18 मार्च और खो खो पुरुष का आयोजन 23 मार्च को श्री बलदेव पीजी कॉलेज पतरही जौनपुर में होगा। खो-खो महिला का आयोजन लालती कुमुदेश्वर महाविद्यालय केराकत जौनपुर में 25 मार्च को होगा। खेलकूद परिषद के सचिव कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया गया है। महाविद्यालयों को प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।