फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समावेशी विचार धारा के समर्थक थे पं. दीनदयाल

सार

सोनभद्र, रेणुकूट और बभनी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रमों में उनके जीवन, विचारधारा और योगदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र/रेणुकूट/बभनी। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह रहे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता थे।
उन्होंने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकूल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वह एक समावेसी विचार धारा के समर्थक थे। एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। सभी कार्यकर्ता उनके पदचिह्नों पर चलकर भारत को मजबूती दें। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अनिल सिंह, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पांडेय, शारदा खरवार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल और संचालन संतोष शुक्ला ने किया। उधर, रेणुकूट नगर पंचायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र प्रथम के बूथ संख्या 284 पर जयंती मनाई। बूथ समिति की बैठक में भाजपा नेता राज वर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं योगदान पर चर्चा की। इ
विज्ञापन

स अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर रावत, धर्मेंद्र शर्मा, विद्या प्रसाद, सहदेव सरोज, बलिराम आदि मौजूद रहे। वहीं बभनी ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना और मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें