फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति बने पीएस जैन

विज्ञापन
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गौतम बुद्ध नगर की नई जिला प्रबंध समिति का हुआ गठन।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गौतम बुद्ध नगर की नई जिला प्रबंध समिति का हुआ गठन
नोएडा। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा गौतमबुद्ध नगर की प्रबंध समिति का निर्वाचन कलेक्ट्रेट सभागार को संपन्न हुआ। यह चुनाव राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य महासचिव रामानंद कटियार, राज्य कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व जिलाधिकारी अध्यक्ष की ओर से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार वर्मा (उप जिलाधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुआ।



बैठक में उपस्थित संरक्षक सदस्यों, उप-संरक्षकों एवं आजीवन सदस्यों की आम सभा ने सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया गया। इन सदस्यों में सभापति डॉ. पीएस जैन, उपसभापति शालिनी सिंह, सचिव व राज्य प्रबंध समिति सदस्य संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, सदस्य जिला प्रबंध समिति सदस्य व अध्यक्ष आपदा प्रबंधन समिति गरिमा त्रिपाठी, सदस्य जिला प्रबंध समिति व अध्यक्ष वित्त समिति बीपी सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही इंद्राणी मुखर्जी, प्रो. सुनीता जेटली, डॉ. रेनु शुक्ला, एयर कमोडोर नृप कुमार मेहता, शालिनी अग्रवाल व आकांक्षा शुक्ला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप समिति के अध्यक्षों की हुई नियुक्ति -
सोसाइटी के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उप-समिति अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष डॉ. टीकम सिंह, जूनियर रेड क्रॉस अध्यक्ष भाग्यश्री सिंह, यूथ रेड क्रॉस अध्यक्ष लोकेश कश्यप, रक्त संग्रह समिति अध्यक्ष पूजा गुप्ता को नियुक्त किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें