फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन कार्य में सही जानकारी दें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने मंगलवार को सचिवालय के सभागार में नूंह खंड के सुपरवाइजरों और बीएलओ के साथ बैठकी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में आय के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 729 टीमें बनाई गई हैं, जोकि घर-घर जाकर सत्यापन करेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में टीमों का सहयोग करें और सही जानकारी दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जरूरतमंदों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। पहले अलग-अलग योजनाओं एवं सेवाओं के लिए नागरिकों को अलग-अलग स्थानों और कार्यालयों में जाकर कागजात जमा करवाने पड़ते थे, लेकिन अब परिवार पहचान पत्र के लागू हो जाने के बाद एक ही स्थान पर सभी कार्य होंगे। साथ ही बार-बार कागजात जमा करवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की अधिकतर सेवाओं और योजनाओं को परिवार पहचान पत्र द्वारा दी गई फैमिली आईडी से जोड़ा गया है। आय के सत्यापन के कार्य में लगीं टीमें भी परिवार पहचान पत्र में आय का सत्यापन करते समय पूरे विवेक से कार्य करें और वास्तविक जानकारी ही दर्ज करें। उन्होंने कहा कि आय के सत्यापन का कार्य सभी कर्मचारियों की सूझबूझ पर ही निर्भर करता है। इसलिए सभी कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को पूर्ण करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी धनश्री, प्रगति भारद्वाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें