फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज भी जनता के दिलों में बसे हैं ताऊ देवीलाल’

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जजपा के जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेड़िया ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब ताऊ देवी लाल की सरकार थी, तब उन्होंने ही बुजुर्गों की 200 रुपये पेंशन और ट्रैक्टर पर कर से मुक्ति से दिलाई थी।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल आज भी जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने जीवन में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए थे। आज उनके पद चिन्हों पर ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्रों के रोजगार में 75 फीसदी आरक्षण, महिलाओं की पंचायत में 33 फीसदी भागीदारी के अलावा डिपो होल्डर के लिए भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी आजाद मोहम्मद, इकबाल जेलदार और अमन अहमद ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के दिलों में राज करते थे। ताऊ देवीलाल ने 1989 में प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग मुझे ताऊ कहकर बुलाते है, इसलिए मुझे ताऊ ही रहने दिया जाए। उन्होंने कि प्रदेश में आज उनके सपनों को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बदरुद्दीन, युवा जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, इनसो जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें