फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पाकिस्तान का झंडा फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा जलाते ​शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोजनीनगर। शिवसेना (यूबीटी) की प्रदेश इकाई ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने का विरोध करते हुए सरोजनीनगर कैंप कार्यालय पर रविवार को पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता के साथ खेल रहा है। पुलवामा के शहीदों का दर्द अभी ताजा है और ऐसे में आतंकी राष्ट्र के साथ क्रिकेट मैच खेलना देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि रुपया छापने की मशीन बने बीसीसीआई पर सरकार तत्काल रोक लगाए और पाकिस्तान के साथ सभी संबंध समाप्त किए जाएं। इस मौके पर शिवसेना के व्यापार सेना अध्यक्ष फुरकान खान, राज्य उप प्रमुख रतन ब्रह्मचारी, प्रदेश सचिव सुनील मिश्रा, प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह, ध्रुव यादव, घनश्याम गुप्ता, नजमा बेगम, गोविंद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, राहुल खान, शिवाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाकिस्तान का झंडा जलाते शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें