बाल संग्रहालय चारबाग में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन हुआ।
लखनऊ। बाल संग्रहालय चारबाग में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन हुआ। कवयत्रियों ने रचनाओं से हिंदी की विशेषता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री डॉ. शोभा दीक्षित ''भावना'' ने शानदार प्रस्तुति पर तालियां बटोरीं। प्रो. उषा सिन्हा, विनीत सिन्हा, ज्योति कौल विमल पंत, मंजू सक्सेना विनोद, रूपा पांडेय, शकुंतला श्रीवास्तव आदि ने कविताएं पेश कीं। इन रचनाओं के जरिये हिंदी की विशेषता बताई। रचना टंडन, मंजूषा श्रीवास्तव, कनक वर्मा डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।