फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida News: मंत्री संजय निषाद के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना का प्रदर्शन, पद से बर्खास्त करने की मांग

Tue, 09 Dec 2025 07:48 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

क्षत्रिय करणी सेना ने मत्स्य मंत्री संजय निषाद के बलिया पर दिए बयान का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मंत्री को पद से हटाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि बयान से क्षत्रिय समाज और बलिया के लोगों में गहरा रोष है।

विज्ञापन
प्रदर्शन करते क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और एसडीएम वेद प्रकाश पांडेय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि बलिया पर दिए विवादित बयान पर मत्सय मंत्री को तत्काल हटाया जाए।

विज्ञापन


क्षत्रिय करणी सेना के नोएडा महानगर अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने बताया कि मंत्री संजय निषाद की टिप्पणी से क्षत्रिय समाज, बलिया निवासी और स्थानीय नागरिकों में काफी रोष है। बलिया एक गौरवशाली और ऐतिहासिक जिला है। जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय जैसे वीरों को जन्म दिया है। ऐसे सम्मानित जिले के लिए असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

संगठन ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री से संयमित भाषा की अपेक्षा की जाती है। ऐसे बयान संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन के साथ सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं। मांग की है कि मंत्री के विवादित बयान की न्यायिक जांच की जाए। साथ ही उनको तत्काल बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विपिन सिंह सूर्यवंशी, जोगिंदर, शैलेंद्र, निक्कू राजा, सूरज, शिवम, सोनू, मोहित, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें