फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों-अधिकारियों के लापरवाह रवैये का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय, दिनेश नागर ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार व किसानों के साथ शोषण के खिलाफ अगस्त क्रांति के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर तक पैदल मार्च किया। उन्होंने बताया, कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की। आरोप है कि तहसील में किसान अपने कार्य कराने जाते हैं तो उन्हें कई दिन तक घुमाया जाता है जिससे परेशान होकर वो पैसे देने को विवश हों। तहसील में तैनात कर्मचारी दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, कूरेबंदी पैमाइश व किसी भी प्रमाण पत्र को बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार करते हैं। तहसील में प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के लिए व रिसीविंग देने के लिए खिड़की खोलने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने कहा, यदि जल्द भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रेमराज भाटी, कुलबीर भाटी, राकेश नागर, गौरव भाटी, आकाश नागर, जितेंद्र, नरेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें