फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसडीओ-जेई के निलंबन के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर विद्युत उपखंड में तैनात एसडीओ अभिषेक राय और जेई अमन वर्मा के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को जिलेभर के बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर दोनों अधिकारियों के तत्काल बहाली की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि गत दिनों ग्राम देवरिया खालसा में तैनात लाइनमैन राम दुलारे गुप्ता 10 केवीए के स्थापित ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज जोड़ने पोल पर चढ़े थे। उन्होंने कार्य से पहले शटडाउन लिया था। इस दौरान अचानक पोल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने शटडाउन नियमों के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप में उपखंड अधिकारी अभिषेक राय और अवर अभियंता अमन वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं एसएसओ की सेवा ही समाप्त कर दी।
प्रदर्शन कर रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि लाइनमैन की मौत विद्युत करंट से नहीं बल्कि पोल गिरने से हुई है। मृतक के शरीर पर कहीं भी बिजली स्पर्शाघात के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बिना की गई यह कार्रवाई विभागीय मनोबल को गिराने वाली है। विद्युत परिषद अवर अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष धीरज पटेल और सचिव उपेंद्र नाथ चौरसिया ने कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अभिषेक राय, अमन वर्मा, धीरज पटेल, उपेन्द्र नाथ चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें