फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर में शराब की दुकान खुलने पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-36 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भीतर शराब की दुकान खोली गई जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी ने बताया कि सेक्टर के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भीतर शराब की दुकान का उद्घाटन था, लेकिन सेक्टर के जागरूक निवासियों के कड़े विरोध के कारण दिनभर शराब नहीं बिक सकी।
विज्ञापन


वहीं दुकान मालिक का दावा है कि उनके पास वैध लाइसेंस है और उन्होंने सभी मानक पूरे किए हैं। इसके उलट, सेक्टरवासियों का कहना है कि शाम के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू होगा, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन 24 घंटे के भीतर दुकान को बंद या शिफ्ट करने का आदेश नहीं देता, तो वे सड़क जाम करके आंदोलन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें