फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी का बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को नूंह जिला मुख्यालय पर बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वावधान में लोगों ने सीएए का विरोध किया। बहुजन क्रांति मोर्चा ने देशभर के सभी 560 जिलों में एक साथ जिला मुख्यालयों पर बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें जिले के समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा के नेता समय सिंह ने कहा कि सीएए, एनआरसी संविधान के खिलाफ है। संविधान के खिलाफ जो भी गतिविधि सरकार करेगी उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को देशभर में जिला स्तर पर रैलियां की जाएंगी। अगर उसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने बिल को वापस नहीं लिया तो 30 जनवरी को भारत बंद का एलान उनके संगठन की तरफ से किया जाएगा।
नूंह की नई सब्जीमंडी में मेवात विकास सभा के अध्यक्ष सलामुद्दीन ने बैठक का आयोजन किया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सीएए का विरोध किया। इस मौके पर शाहिद पतरिया, जाकिर कोटला, फजरूद्दीन बेसर, उम्मर पाड़ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें