फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 किमी दूर से हर हलचल पर नजर रखेगा नाइट विजन कैमरा

विज्ञापन
नाइट विजन कैमरा। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
8 किमी दूर से हर हलचल पर नजर रखेगा नाइट विजन कैमरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे सिक्योरिटी एंड सेफ्टी प्रदर्शनी में सीपी प्लस कंपनी ने एक ऐसा नाइट विजन कैमरा पेश किया जो विशेष रूप से सीमा सुरक्षा के लिए डिजाइन है। यह कैमरा आठ किलोमीटर दूर से किसी भी तरह की हलचल को कैद कर लेगा। साथ ही इसमें लगे सेंसर से जवानों को उस हलचल का पता भी चल जाएगा।
कंपनी के तकनीकी इंजीनियर रचित देव ने बताया कि इस कैमरे की खासियत है कि यह जानवर और मनुष्य में विभिन्नता पता लगा लेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के प्रयोग से इसकी सूचना तुरंत सुरक्षा जवानों को तस्वीर के माध्यम से मिल जाएगी। इससे सीमा पर होनी वाली किसी भी हलचल से बार-बार भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से भारतीय कंपनी है और तिरुअनंतपुरम में उत्पादों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह नाइट विजन कैमरा गैस प्लांट और बिजलीघर आदि पर भी कार्य करेगा। इसमें लगे सेंसर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की भी जानकारी देंगे। साथ ही आग जैसी घटनाओं पर इसमें लगा अलार्म अलर्ट कर देगा। ताकि आग बढ़ने से पहले ही उस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे को पढ़कर प्रवेश कराएगी डिवाइस
सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एक्सपो में एक पवेलियन पर चीन की कंपनी अनक्सिया ने चेहरे को पढ़कर प्रवेश कराने वाली डिवाइस पेश की है। इस डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के प्रयोग से चेहरे को पहचानने की क्षमता है। कंपनी की सैमी शेंग ने बताया कि डिवाइस को दफ्तर, मॉल और स्कूल आदि स्थानों के लिए बनाया गया है। इसमें एक बार चेहरे की पहचान और डाटा फीड करने के बाद दोबारा जब भी व्यक्ति डिवाइस के सामने आएगा तो वह स्वत: उसकी पहचान कर लेगी। सही पहचान होने पर दरवाजा खुलेगा। अनजान व्यक्ति के लिए डिवाइस दरवाजा नहीं खोलेगी और इसमें लगे सेंसर तुरंत सिक्योरिटी को सूचित कर देंगे। उन्होंने बताया कि भारत में इसकी कीमत 25 हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें